{"_id":"6165d2d48ebc3eb343175272","slug":"took-out-a-procession-for-the-road-sat-on-dharna-after-the-mla-refused-to-meet-pithoragarh-news-hld44120628","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए जुलूस निकाला, विधायक ने मिलने से मना किया तो धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए जुलूस निकाला, विधायक ने मिलने से मना किया तो धरने पर बैठे
विज्ञापन
मणकनाली-सुरखाल पाठक मोटर मार्ग निर्माण की मांग के लिए गंगोलीहाट में जुलूस निकालते ग्रामीण। संवा
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से सुरखालपाठक तक सड़क बनाने की मांग को लेकर आंदोलन 93वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला। इस जुलूस में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। क्षेत्र में विधायक के होने की सूचना पर आंदोलनकारी उनसे मिलने गए लेकिन विधायक के मिलने से मना करने पर आक्रोशित आंदोलनकारी सड़क पर धरने में बैठ गए। इस कारण विधायक को करीब दो घंटे भीतर रही रहना पड़ा। बाद में उन्होंने कुछ आंदोलनकारियों को बुलाकर बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंगलवार को ग्रामीण चामुंडा गेट के पास एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में क्षेत्रीय विधायक और शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान हुई सभा में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि ग्रामीण उत्तराखंड राज्य स्थापना से ही सड़क की मांग करते आ रहे हैं लेकिन शासन उन्हें बार-बार ठगने का काम कर रहा है। कहा कि आंदोलन को और उग्र करने के लिए जल्दी ही रणनीति तैयार की जाएगी। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। जुलूस में विक्रम सिंह, केदार सिंह, पुष्कर सिंह, केसर सिंह, राखी देवी, खिमुली देवी आदि थे। संवाद
इधर मंगलवार को विधायक मीना गंगोला उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटने पहुंची थी। विधायक के क्षेत्र में आने की जानकारी जैसे ही सड़क की मांग कर रहे आंदोलनकारियों को मिली, वह बड़ी संख्या में भारत गैस ऑफिस जा पहुंचे। ग्रामीण विधायक से मिलने की जिद करते रहे लेकिन विधायक ने मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित आंदोलनकारियों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर बैठ गए। दो घंटे बीतने के बाद घटनास्थल पर तहसीलदार दिनेश कुटोला और थानाध्यक्ष समर सिंह पहुंचे। काफी देर तक अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच बहस होती रही। आखिर में विधायक ने कुछ ग्रामीणों को बातचीत के लिए बुलाया। ग्रामीणों की ओर से संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट, केसर सिंह बिष्ट, प्रेमा देवी, रेखा देवी, खेमली देवी और गोविंदी देवी विधायक से मिले। ग्रामीणों ने विधायक से सड़क बनाने की मांग की जिस पर विधायक ने उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण आंदोलन समिति को दिया समर्थन
पिथौरागढ़। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के संयोजक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने तीन माह से मड़कनाली-सुरखाल पाठक निर्माण की मांग को आंदोलन में बैठे आंदोलनकारियों को समर्थन दिया है। उन्होंने डीएम कार्यालय में पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि तीन माह से आंदोलन में बैठे ग्रामीणों की अभी तक कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने शीघ्र ग्रामीणों की मांगों को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में पूरन राम, मदन सन्याल, धीरज चंद्र शामिल रहे।