फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today there will be a football final match between Devsingh and Jhaulkhet.

Pithoragarh News: आज देवसिंह और झौलखेत के बीच होगा फुटबॉल का फाइनल मुकाबला

Thu, 24 Jul 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Today there will be a football final match between Devsingh and Jhaulkhet.
 फुटबॉल के सेमी फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
पिथौरागढ़। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला देवसिंह और चेसर ए के मध्य खेला गया। यह मुकाबला देवसिंह ने 2-0 के अंतर से अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला झौलखेत और जीआईसी के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमें पूरे मैच में कोई भी गोल नहीं कर पाई। उसके बाद मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ। इसमें झौलखेत ने 05-04 के अंतर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार पुनेठा, यतीश ओझा, चंद्र सिंह धामी, विशाल नगरकोटी और जगदीश कसन्याल ने निभाई। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को अपराह्न 03.00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम टकाना में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को कारगिल विजय दिवस के अवसर शहीद स्मारक में जिलाधिकारी की ओर से ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed