फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today's Dina Tu Holi Homes ...

आज का दिना तु होली घर पना...

Wed, 22 Nov 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Wed, 22 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Today's Dina Tu Holi Homes ...
बनकोट शरदोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
 बनकोट शरदोत्सव में कार्यक्रमों की धूम मची है। मंगलवार की रात कई कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। गायिका दीपिका राज ने लोकप्रिय गीत-आज का दिना तु होली घर पना, ओ याद आली मै कणि त्यार बिना.. प्रस्तुत किया तो दर्शक झूमने लगे। पिथौरागढ़ की मां शारदा सांस्कृतिक टीम ने-जय भोला, जय भगवती नंदा तू दैण है जाये गीत पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि परमानंद पुनेठा थे। उन्होंने कहा कि बनकोट शरदोत्सव की परंपरा को शुरू कर क्षेत्र के लोगों ने मिसाल कायम की है। इस परंपरा को निरंतर जारी रखा जाए और इसमें नई पीढ़ी की भागीदारी तय की जाए। देर रात आयोजित इस  कार्यक्रम में लोकगायक कल्याण बोरा, हरीश धपोला, देवेंद्र खुन्नू ने कई गीत पेश किए। लोकगायक अमित गोस्वामी ने घुघुति नि बासा, आम की डालि में घुघुति नि बासा गीत पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। महोत्सव के अंतर्गत दिन में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अधिक समय दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


शरदोत्सव समिति के संरक्षक चंचल सिंह बनकोटी ने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन संभव हो पाया है। राजेंद्र बनकोटी, जवाहर सिंह बनकोटी, उमेद सिंह बनकोटी समेत अन्य लोग व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। रात के समय कार्यक्रम देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के गांवों के लोग भी कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed