फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   To protect the Nepali area, the bunders deposited in the river will break

नेपाली क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नदी में जमा बोल्डर तोड़ेंगे

Wed, 07 Mar 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 07 Mar 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
To protect the Nepali area, the bunders deposited in the river will break
धारचूला के खोतिला में निरीक्षण करते भारत-नेपाल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल के अधिकारियों ने पिछले साल हुए भूस्खलन से नेपाली क्षेत्र के लिए खतरा बने धारचूला के क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य और नदी में जमा बोल्डरों को तोड़ने पर सहमति बनी। नेपाल के इंजीनियरों ने भारतीय क्षेत्र में सुरक्षा के उपाय करने के दावों को गलत बताया।

विज्ञापन


बुधवार को भारत और नेपाल के प्रशासनिक अधिकारियों ने भूस्खलन प्रभावित खोतिला का दौरा किया। भारतीय दल में शामिल सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर आर्या ने बताया कि पिछले वर्ष विभाग ने जेसीबी से कई टन मलबा हटाया। नेपाल के स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। इस पर नेपाल के इंजीनियर सुशील देवकाटा ने कहा कि मलबा हटाया ही नहीं गया हैं। केवल एक-दो दिन कार्य कर खानापूर्ति कर दी गई। कहा कि यदि सुनियोजित ढंग से मलबा हटाया गया होता तो नेपाली क्षेत्र को खतरा नहीं होता। नेपाल के सहायक जिलाधिकारी शिवराज जोशी ने कहा कि एक महीने के भीतर सुरक्षा कार्य नहीं हुए तो उसके बाद जलस्तर बढ़ जाएगा, फिर नदी में काम करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


धारचूला एसडीएम आरके पांडे ने कहा कि नेपाल और भारत दोनों देशों की सीमा की समान रूप से सुरक्षा के उचित प्रबंध करने होंगे। बरसात में महाकाली नदी का जल स्तर बहुत बढ़ जाता है। कहा कि नदी के किनारे पहाड़ी पर लटके बोल्डरों को तोड़ना होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा कार्य करने के साथ ही नदी में गिरे बोल्डरों को तोड़ने के निर्देश दिए। दोनों देशों के अधिकारियों में कई मुद्दों पर सहमति बनी, जिससे महाकाली के प्रवाह में आई रुकावट दूर होने की उम्मीद जगी है। नेपाल पत्रकार संघ के अध्यक्ष शंकर धामी, भोजराज जोशी, कमल कुमार, बासुदेव सहित कई लोगों ने भी सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed