{"_id":"5a8c55d94f1c1b187e8b750c","slug":"tire-s-market-do-not-kill-kamala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोर की बाजार, न मार लटका, कमला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोर की बाजार, न मार लटका, कमला...
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ वसंतोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत वसंतोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या लोकगायक प्रकाश रावत के गीतों के नाम रही। उन्होंने सोर की बाजार, न मार लटका, कमला... गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोर घाटी के साथ ही दूरदराज अंचलों से आए लोग देर रात तक लोकगायक के गीतों के साथ सांस्कृतिक दलों की झोड़ा, चांचरी, छबेली पर आधारित प्रस्तुतियों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
वसंतोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक प्रकाश रावत ने सोर की बाजार, दगड़ो नि होले, बेडूू पाको बारा मासा आदि गीत गाए। इसके साथ ही थल केदार सांस्कृतिक समिति के दल नायक प्रकाश बेलाल और पिथौरागढ़ मां शारदे सांस्कृतिक समिति के दल नायक दीपक धपौला की अगुवाई में कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, छबेली पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इससे पहले एशियन एकेडमी और मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र कलाकारों ने छलिया नृत्य पेश किया और कुमाऊंनी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजन समिति के संयोजक राकेश देवलाल, प्रकाश थपलियाल, भगवान बल्लभ पंत, राजेंद्र रावत आदि थे। संचालन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन
कुमाऊं राइफल-पंजाब रेजीमेंट की जुगलबंदी ने मोहा मन
वसंतोत्सव में मंगलवार को सेना के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। 3 कुमाऊं राइफल और 28 पंजाब रेजीमेंट की जुगलबंदी पर लोगों के कदम जमकर थिरके। सबसे पहले कुमाऊं राइफल ने गिटार, वीणा, वायलिन, हारमोनियम, सारंगी समेत कई वाद्य यंत्रों पर शास्त्रीय संगीत की कई धुनें सुनाई। लोकगायक गोपाल बाबू गोस्वामी के कैले बाजा मुरुली, घुघुती न बासा, आम की डाई मां घुघुती न बासा आदि धुनें ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंजाब रेजीमेंट ने एक से बढ़कर एक पंजाबी पॉप और हिंदी गीतों पर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद कुमाऊं राइफल और पंजाब रेजीमेंट की जुगलबंदी ने समां बांधा। शाम को नगर के विभिन्न स्कूलों के दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ऐंपण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी हुई।
योग और स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़
वसंतोत्सव के दौरान योग और स्वास्थ्य शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार सुबह प्रशिक्षक डॉ. नवदीप जोशी के निर्देशन में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। इसके बाद रामकृष्ण मिशन के तहत ध्यान की कक्षाएं चलाई गई। दिल्ली के ओपन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉ. ओपी यादव ने कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के शिविर में भी कई लोगों ने परीक्षण कराया। शिविर में पहले दिन 700 से अधिक लोगों का पंजीकरण हुआ। जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नागेंद्र शर्मा के निर्देशन में दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही अंगदान का शिविर भी लगाया गया।
प्रतियोगिता में सोर घाटी के मुक्केबाज छाए
वसंतोत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय बालक एवं बालिका बॉक्सिंग मुकाबलों के पहले दिन सोर घाटी के मुक्केबाज छाए रहे। नैनीसैनी के आदित्य टम्टा ने बीबीसी के अंकित पंत को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। नैनीसैनी के नितेश थापा ने स्टेडियम के मयंक वल्दिया, एसडीएस के गगन गिरी ने नैनीसैनी के योगेश सिंह, एसडीएस के राहुल लोहिया ने नैनीसैनी के त्रिलोक महर, स्पोर्ट्स कॉलेज के पारस बिष्ट ने कॉलेज के ही नीरज तोमर को हराया। बालिका वर्ग में एसडीएस की मंगला ने कॉलेज की ही निशा रावत को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पहले विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी, बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष धरम चंद, कृष्ण महर, जनार्दन वल्दिया, चंद्रशेखर महर, अजय राठौर आदि थे।
आज के कार्यक्रम
मातृ-पितृ पूजन समारोह सुबह 11 बजे से
समाज कल्याण का शिविर सुबह 11 बजे से
विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से
बॉक्सिंग प्रतियोगिता फाइनल दोपहर 12 बजे से
एकल गायन व नृत्य दोपहर 3 बजे से
कवि सम्मेलन शाम 4 बजे से
विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे से
आमंत्रित दलों की प्रस्तुतियां रात 8 बजे से