{"_id":"58a727014f1c1b6439d84450","slug":"tight-security-strong-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल का जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांम रूम की कड़ी सुरक्षा की जा रही है। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को बारी-बारी से सुरक्षा में लगाया जाएगा। जिले के चारों विधानसभा सीटों की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 11 मार्च तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा इसी तरह होती रहेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने शुक्रवार को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम का मुख्य लॉकर अब 11 मार्च को ही खुलेगा। सुरक्षा बलों के जवानों को 24 घंटे शिफ्ट में तैनात किया जाएगा। रात-दिन स्ट्रांग रूम पर कड़ा पहरा रहेगा। जिले के चारों विधानसभा सीटों की ईवीएम बृहस्पतिवार की शाम स्ट्रांग रूम में रख दी गई थी।
विज्ञापन
उसी समय वहां पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात कर दिए गए थे। महाविद्यालय का एक हिस्सा विद्यार्थियों के लिए छोड़ा गया है। जिस हिस्से में स्ट्रांग रूम बनाया गया है वहां पर सामान्य आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीएम ने बताया कि अब प्रशासन मतगणना की तैयारी करेगा। मतगणना में लगाए जाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। उसके बाद उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
दस मार्च की शाम से बढ़ेगी चहल-पहल
11 मार्च को होने वाली मतगणना की जानकारी लेने के लिए जिले की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और उनके समर्थक दस मार्च की शाम से जिला मुख्यालय पहुंचने लग जाएंगे। बताया गया कि 11 मार्च को दोपहर तक चारों सीटों के परिणाम आ जाएंगे। डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ सीट की मतगणना पिथौरागढ़ कॉलेज में होगी।