{"_id":"56fd58174f1c1bb13af00105","slug":"three-teachers-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी से मदकोट को जा रही एक बुलेरो जीप बृहस्पतिवार सुबह 9.35 बजे दरकोट बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत हो गई। यह तीनों इसी जीप से अपने-अपने विद्यालयों को जा रहे थे। दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, जीप का चालक और एक पेंटर घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त जीप सड़क निर्माण के दौरान निकले बड़े-बड़े पत्थरों पर जा टकराई। उसके टायर और बॉडी अलग-अलग हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोज सुबह मुनस्यारी से मदकोट को चलने वाली बुलेरो (संख्या यूके 04 टीए 1526) बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे मुनस्यारी से रवाना हुई। इसमें ड्राइवर समेत कुल छह लोग सवार थे। दरकोट के पास ग्रिफ बैंड में जीप असंतुलित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई और बड़े-बड़े पत्थरों से टकरा गई। जीप के पत्थरों से टकराने के कारण जोरदार धमाका हुआ। यह आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दुर्घटना में तल्ला घोरपट्टा निवासी त्रिलोक भारती (46) पुत्र खीम सिंह भारती, सरमोली निवासी पूरन सिंह नितवाल (48) पुत्र समीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों जूनियर हाईस्कूल दुंबर में शिक्षक थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पांखू निवासी हरीश चंद्र पाठक (48) पुत्र देवीदत्त पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह प्राथमिक विद्यालय दराती में शिक्षक थे। दुर्घटना में सेरा सुरईधार निवासी गंगा सिंह नेगी (38) पुत्र मोहन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मल्ला घोरपट्टा निवासी रुकमणी देवी (50) पत्नी देव सिंह और डीडीहाट निवासी पेंटर भूपाल सिंह (38) पुत्र हयात सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंगा सिंह और रुकमणी देवी को उनके परिजन हल्द्वानी ले गए हैं जबकि भूपाल सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीमा सड़क संगठन के जवान, एसडीएम वैभव गुप्ता, थानाध्यक्ष खुशाल राम समेत भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
शिक्षकों की मौत से संगठन में शोक
मुनस्यारी। तीन शिक्षकों की सड़क दुर्घटना में मौत से प्राथमिक शिक्षक संघ में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। संगठन की मुनस्यारी इकाई के अध्यक्ष राजीव जोशी, महामंत्री लक्ष्मण कठायत, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह बृजवाल ने घटना को दुुुुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सभी विद्यालयों में आज शोक सभा कर छुट्टी करवा दी।
विज्ञापन
दरकोट में अब तक जा चुकी सात लोगों की जान
मुनस्यारी। दरकोट में जहां पर आज सुबह जीप दुर्घटना हुई वहां इससे पहले भी कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहे हैं। दो वर्ष के भीतर इस स्थान पर सात लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गवा चुके हैं। लोगों का कहना है कि सीमा सड़क संगठन ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबे को साफ नहीं किया है इस कारण अक्सर वाहन रपटते रहते हैं।
मृतकों का पोस्टमार्टम मुनस्यारी में होगा
मुनस्यारी। पूर्व विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल के आग्रह पर जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने दुर्घटना में मरे तीनों शिक्षकों के पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों की टीम जिला मुख्यालय से मुनस्यारी भेज दी है। श्री चिराल ने कहा कि दो शिक्षक स्थानीय थे जबकि एक शिक्षक पांखू निवासी था। उन्होंने कहा कि तीनों शिक्षकों की मौत ड्यूटी में जाते समय हुई है इसलिए उनको सरकार की ओर से पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।
दुर्घटना का असल कारण पता नहीं
मुनस्यारी। गिरगांव के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई जीप दुर्घटना के असली कारणों का पता नहीं लग पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि दुर्घटना का करण खराब सड़क हो सकती है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि जीप में तकनीकी खराबी आ गई थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवत: जीप के स्टीयरिंग लॉक हो गई थी। असली कारणों का पता जांच के बाद ही लग पाएगा।
चार दिन बाद हो गया दूसरा हादसा
मुनस्यारी। जौलजीबी में 28 मार्च को एक जीप महाकाली में गिर गई थी। इस घटना में जीप के साथ ही पांच लोग महाकाली में बह गए। मौके से सिर्फ एक शव बरामद हो पाया है। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लोगों ने चिंता जताई है। साथ ही इनमें नियंत्रण लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई वाहन सड़कों पर निर्धारित दूरी तय करने के बाद भी दौड़ रहे हैं। जौलजीबी दुर्घटना में भी यही कहा गया था कि जीप का स्टीयरिंग लॉक हो गया था। हालांकि इस तरह के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी के आदेश
मुनस्यारी। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने मुनस्यारी के दरकोट में हुई जीप दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच का काम मुनस्यारी के एसडीएम वैभव गुप्ता को सौंपा गया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति लिखित या मौखिक साक्ष्य देना चाहे तो मुनस्यारी के एसडीएम को दे सकता है।