फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three old infants who reached Dharchula from Kuti walking on foot for three days

तीन दिन पैदल चलकर कुटी से धारचूला पहुंचीं दो वृद्धाएं

Fri, 19 Oct 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 19 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Three old infants who reached Dharchula from Kuti walking on foot for three days
कुटी गांव से तीन दिन पैदल चलकर धारचूला पहुंची राधिका देवी - फोटो : अमर उजाला

माइग्रेशन पर गए सीमांत के लोगों ने सरकार से हेलीकॉप्टर की मदद मिलने की उम्मीद छोड़ दी है। मार्ग के खतरनाक होने के बावजूद लोगों ने घाटी की ओर वापसी शुरू कर दी है। लगातार तीन दिन तक चलकर दो वृद्धाएं कुटी से शुक्रवार को धारचूला पहुंचीं।

विज्ञापन


धारचूला में रहने वाले सैकड़ों परिवार अप्रैल में बर्फ पिघलने के बाद व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नावि, रांगकांग, कुटी जाते हैं। वहां पर छह माह तक कृषि कार्य करने के बाद अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक वापसी शुरू कर देते हैं। इस साल पूजा होने से माइग्रेशन पर जाने वाले ग्रामीणों की संख्या अधिक रही। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने और चीन सीमा के लिए निर्माणाधीन सड़क के कारण मार्ग ध्वस्त होने से पैदल मार्ग आवाजाही के लायक नहीं है। मांग करने के बावजूद शासन से हेली सेवा नहीं मिलने के बाद लोगों ने खतरनाक मार्गों से ही लौटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अंतिम गांव कुटी से 77 साल की राधिका देवी अपनी 75 वर्षीय बहन शकुंतला देवी के साथ धारचूला पहुंचीं। इन बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि उन्हें यहां पहुंचने में तीन दिन का समय लगा है। मार्ग खराब होने से हर जगह दुर्घटना का खतरा बना है। महिलाओं के अनुसार अन्य लोग भी जान जोखिम में डालकर लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू का कहना है कि सरकार सीमांत के लोगों की उपेक्षा कर रही है। माइग्रेशन वाले गांवों को जाने वाला रास्ता जोखिम भरा है। पूजा के लिए गए बुजुर्ग गांवों में फंसे हैं। सरकार को हेलीकॉप्टर शीघ्र भेजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed