फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three houses under threat in Dahim and Kande Kirauli, Digali

मूसलाधार बारिश से दाखिम और कांडे में दो मकान खतरे की जद में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Three houses under threat in Dahim and Kande Kirauli, Digali
मुनस्यारी के दाखिम में खतरे की जद में आया मकान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भूस्खलन से मुनस्यारी के दाखिम और बेड़ीनाग के बिठौली कांडे किरौली में दो मकान खतरे की जद में आ गए। लगातार हो रही बारिश से सड़कें, पुल और पेयजल योजनाएं टूटने से धारचूला और मुनस्यारी के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से लोग डर के साये में रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से शनिवार रात को मुनस्यारी के दाखिम में भूस्खलन से धरम राम का मकान खतरे की जद में आ गया। बेड़ीनाग के बिठौली कांडे किरौली में विजय कुमार के आंगन से आगे का हिस्सा धंस गया। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार रात में हल्की बारिश के चलते थल- मुनस्यारी सड़क के नया बस्ती और रातीगाड़ में लगातार मलबा गिर रहा है। रविवार सुबह नयाबस्ती में सुबह आठ बजे और रातीगाड़ में दस बजे हल्के वाहनों के खुली। रातीगाड़ में कीचड़ के कारण वाहन फंस रहे हैं। दोपहिया वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। नयाबस्ती में पहाड़ी से लगातार मलबा और भारी बोल्डर गिर रहे हैं। समय-समय पर जेसीबी चलाकर सड़क खोलनी पड़ रही है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मुनस्यारी की दुम्मर सहित अन्य बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू हो गया है।

नाचनी-मुनस्यारी सड़क में नया बस्ती के समीप आया मलबा हटाती जेसीबी।  संवाद

नाचनी-मुनस्यारी सड़क में नया बस्ती के समीप आया मलबा हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed