फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three disaster-affected families shifted in Jhapuli; relocation to follow

Pithoragarh News: झापुली में तीन आपदा प्रभावित परिवार शिफ्ट, होगा विस्थापन

Tue, 01 Sep 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three disaster-affected families shifted in Jhapuli; relocation to follow
बंगापानी (पिथौरागढ़)। झापुली-बोना सड़क के लगातार धंसने से खतरे की जद में आए झापुली गांव के तीन प्रभावित परिवारों को प्रशासन की टीम ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। 30 अगस्त को अमर उजाला ने हजूर, सड़क धंसने से खतरे की जद में हैं हमारे मकान, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन पूर्व भारी बारिश के कारण झापुली-बोना मोटर मार्ग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क धंसने का यह सिलसिला लगातार जारी रहने से इसके ऊपर बने नौ मकान गंभीर खतरे की चपेट में आ गए थे। इस गंभीर स्थिति को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद डीएम आशीष कुमार भटगांई के निर्देशों पर एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में राजस्व, भूगर्भ और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने माना कि बेलमती देवी, ठाकुर सिंह और मोहन सिंह के मकानों पर मंडरा रहा खतरा वास्तविक है और वहां रहना सुरक्षित नहीं है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने इन तीनों परिवारों को उनके पड़ोसियों के यहां सुरक्षित शिफ्ट करवा दिया है। वहीं टीम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल अन्य मकानों को तत्काल खतरा नहीं है लेकिन उनके बचाव के लिए युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक कार्य करने बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रभावितों को शिफ्ट किए जाने और झापुली-बोना मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए जाने पर डीएम का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से गांव में आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों के लिए राशन, रसोई गैस सहित अन्य सामान का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है। सड़क का पुनर्निर्माण होगा तो यह समस्या दूर हो जाएगी।

--------
झापुली में स्थलीय निरीक्षण के बाद खतरे की जद में पाए गए तीन परिवारों को फिलहाल शिफ्ट किया गया है। प्रभावितों के विस्थापन के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष रौतेला, तहसीलदार, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article