{"_id":"577e8b7e4f1c1be42f7fa675","slug":"three-ansnkarion-health-deteriorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अनशनकारियों की तबियत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अनशनकारियों की तबियत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
अनशनकारियों को अस्पताल ले जाते चिकित्साकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले आसमान के नीचे 10 दिन से सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन चला रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल, नरेश रावल, दीपक रावल की तबियत बिगड़ गई। यह तीनों बुधवार को क्रमिक अनशन पर बैठे थे। बृहस्पतिवार सुबह तीनों को 108 वाहन से अस्पताल में भर्ती किया गया है। दसवें दिन आंदोलनकारियों ने मौन व्रत रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय संघर्ष समिति चामाचौड़, पाताल भुवनेश्वर, चौड़मन्या के नेतृत्व में 28 जून से जिला मुख्यालय में क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण के लिए आंदोलन चल रहा है। लोग 100 किमी दूर बेड़ीनाग तहसील के चामाचौड़, गनौरा, चौखुना, मनगढ़, सेला, सिमायल, नानीशीतला क्षेत्र से जिला मुख्यालय आकर क्रमिक अनशन में बैठे हैं। दिन-रात 24 घंटे तक एक दल अनशन में बैठता है। फिर दूसरे दिन 24 घंटे के लिए कोई और लोग क्रमिक अनशन में बैठ रहे हैं। वहीं, संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलनकारियों को अस्पताल में भी मुफ्त इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उन लोगों से अस्पताल प्रशासन ने एडमिट चार्ज ले लिया। क्रमिक अनशन में विक्की दशौनी, दीपक रावल बैठे। कुंवर सिंह, नरेश रावल, रवि दशौनी, राजेंद्र सिंह, पंकज रावल, प्रवीण रावल, गौरव जोशी, विमल धामी, हर्षवर्धन जोशी, बलवंत सिंह ने धरना दिया।
विज्ञापन