{"_id":"649f0ed5358f622793003704","slug":"thousands-of-villagers-of-bangapani-are-deprived-of-road-facility-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1281-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क सुविधा से वंचित हैं बंगापानी के हजारों ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क सुविधा से वंचित हैं बंगापानी के हजारों ग्रामीण
Fri, 30 Jun 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी के गोरी नदी पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
बंगापानी(पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्र बंगापानी तहसील के माणीधामी, आलमदारमा, मदरमा के साथ ही मेतली, भटभटा और देवलेख की हजारों की आबादी आज भी सड़क के लिए तरस रही है। बंगापानी में गोरी नदी पर माणीधामी, आलमदारमा, मदरमा, मवानी दवानी आदि गांवों को जोड़ने के लिए चार वर्ष पूर्व मोटर पुल बनना शुरू हुआ। करीब 20 मीटर का यह पुल आज तक नहीं बन पाया है। पुल की प्रक्रिया तो शुरू की गई लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया।
बताया जा रहा है कि पहले निर्माणाधीन पुल के ऊपर से बिजली की लाइन हटेगी तभी पुल का कार्य आगे बढ़ पाएगा। बंगापानी से करीब 10 किमी के दायरे में यह गांव आते हैं। इसके लिए साढ़े सात किमी सड़क कटी हुई है। आगे की सड़क की कटिंग अभी होनी है लेकिन पुल का मामला लोनिवि और ऊर्जाा निगम के बीच फंसा हुआ है। अकेले माणीधामी में ही करीब 64 परिवार रहते हैं। इसके अलावा पुल बनने से करीब चार हजार लोगों को फायदा होता। ग्रामीण लाल सिंह राणा, केदार सिंह धामी, दीवान सिंह, पदम सिंह, मोहन सिंह और चरण सिंह का कहना है कि सड़क नहीं होने से मरीजों को डोली के माध्यम से बंगापानी तक लाना पड़ता है।
सड़क साढ़े सात किमी ही बनी है। सभी गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए अभी तीन से आठ किमी सड़क का निर्माण किया जाना है। नौ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीर चक्र विजेता का गांव होने के बावजूद क्षेत्र उपेक्षित है। - चंद्र सिंह धामी, प्रधान आलम दारमा।
विज्ञापन
विद्युत लाइन शिफ्ट करने के लिए लोनिवि को धन देना होगा। लोनिवि को पहले इस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। अब दोबारा इस्टीमेट बनाकर भेजा जा रहा है। - वीके बिष्ट, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड धारचूला।