फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thousands of liters of water flowing due to break of sloppy scheme

मैला योजना टूटने से बह रहा हजारों लीटर पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water flowing due to break of sloppy scheme
पिथौरागढ़। एक ओर जहां पिथौरागढ़ नगर के कई मोहल्लों में पानी नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर मैला से पपदेव के लिए बनी योजना टूटने से हजारों लीटर पानी जंगल में बह रहा है। लोगों ने योजना के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

नगर से सटे पपदेव गांव में ग्रामीणों की प्यास मैला पेयजल योजना से बुझती है। योजना का पानी शुद्ध होने के कारण इसका उपयोग पीने के लिए करते हैं। पपदेव के लिए बनी योजना चंडाक ट्रेकिंग रूट पर योगा प्वाइंट के पास कई दिन से टूटी है। तीन इंच की योजना से कुछ दिन पहले तक हल्का पानी रिसाव होता रहा। चार दिन पहले योजना के पाइप में सुराख होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पानी टूटने से पपदेव के स्थित पेयजल टैंक में पानी नहीं भर पा रहा है। इससे क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। जल संस्थान के जेई सीएम चनकन्याल का कहना है कि मैला योजना में एक स्थान के पास हवा निकालने के लिए सुराख बना हुआ है। वहां पर लाइन ज्यादा टूट गई है। जल्द ही लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed