फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Those communications will end December Dharchula

धारचूला वालों को दिसंबर अंत तक मिलेगी संचार सुविधा

Fri, 18 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 18 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Those communications will end December Dharchula
आइडिया के टॉवर लगने की सूचना पर धारचूला में खुशी मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

संचार की समस्या से जूझ रहे धारचूला के लोगों के लिए अच्छी खबर है। निजी क्षेत्र की आइडिया कंपनी ने धारचूला के आसपास के इलाकों में चार टावर लगाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को यहां हुई बैठक में बताया गया कि दिसंबर के अंत तक पूरा धारचूला क्षेत्र आइडिया के नेटवर्क कवरेज में आ जाएगा।

विज्ञापन


स्थानीय डाक बंगले में वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की मौजूदगी में हुई बैठक में आइडिया कंपनी के अवर अभियंता अरविंद सिंह और अरुण चौरसिया ने बताया कि प्रथम चरण में कांडा (बलुवाकोट,) बजानीधूरा (कालिका), सिमलगैर (धारचूला देहात) में दिसंबर तक आइडिया का नेटवर्क जनता को मिलने लगेगा। दूसरे चरण में धारचूला नगर में टीवी टावर के पास टावर लगाकर दारमा, व्यास एवं चौदांस घाटी को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन


लोगों ने खुशी में मिठाई भी बांटी। दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत ने कहा कि कांग्रेस इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इस तहसील के अंतिम गांव कुटी के लोगों को तक सरकार सुविधा दे रही है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, राजेश कुटियाल, नृप सिंह गर्ब्याल, ईश्वर सिंह दानू आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed