फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   This will already be ready lychee

इस बार पहले ही तैयार हो जाएगी लीची

Mon, 08 Feb 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीवन दानू / नाचनी, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, जीवन दानू / नाचनी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन के कारण इस बार लोगों को नाचनी क्षेत्र की बेमौसमी लीची खाने को नहीं मिलेगी। तापमान में गिरावट न आने के कारण बेमौसमी लीची में समय से पहले ही बौर आ गए हैं।
विज्ञापन


नाचनी क्षेत्र में लीची हर साल जुलाई में तैयार होती थी, मार्च में लीची के पेड़ों में बौर आते थे लेकिन इस बार जनवरी में ही लीची में बौर आ गए। इस हिसाब से इस बार बेमौसमी लीची मई में पककर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


इलाके में थल, रिंगूनिया, नौलड़ा, नाचनी, हुपली, भैंसखाल, रसियाबगड़, बोरागांव, टिम्टिया, क्वीटी क्षेत्र में बेमौसमी लीची का उत्पादन होता था। इस इलाकों में 5000 से अधिक बेमौसमी लीची के फलदार पेड़ हैं। एक पेड़ एक क्विंटल फल देता था। लीची उत्पादक मोहन सिंह, हरुली देवी, पूरन सिंह, दुर्गा सिंह, गोविंद सिंह, आनंदी देवी, आलम सिंह, त्रिलोक सिंह, हीरा सिंह, रतन सिंह, चंद्रकला दानू कहते हैं कि लीची में समय से पहले बौर आने से लीची उत्पादकों में निराशा है। बेमौसमी लीची के बेहतर दाम मिल जाते थे। कहते हैं कि इस बीच यदि तापमान में कमी आई तो लीची के बौर खराब होने की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed