{"_id":"65a80ffca5725ebb3a00bb68","slug":"thirst-of-people-of-belpatti-area-will-be-quenched-soon-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-9294-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेलपट्टी क्षेत्र के लोगों की जल्द बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेलपट्टी क्षेत्र के लोगों की जल्द बुझेगी प्यास
Wed, 17 Jan 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेलपट्टी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी पानी की मांग जल्द पूरा होने की उम्मीद है। 44 करोड़ की लागत से बन रही बेलपट्टी पंपिंग योजना का 70 फीसदी कार्य उत्तराखंड पेयजल निगम पूरा कर चुका है। उम्मीद है कि मार्च तक याेजना पूरी हो जाएगी। इस योजना का टेंडर आरके कंपनी के नाम हुआ है।
योजना के बनने के बाद 27 ग्राम पंचायतों के 49 राजस्व गांव के 3531 परिवारों की 17,654 लोगों की प्यास बुझेगी। बेल के लोग कई वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। राज्य बनने के बाद प्रत्येक चुनाव में पेयजल की समस्या राजनीतिक दलों का प्रमुख मुद्दा रहा। इस क्षेत्र के कई गांवों के लोग वर्ष भर पानी की समस्या से जूझते रहते हैं।
परिवार का एक व्यक्ति पानी की व्यवस्था ही करने में लगा रहता है। गर्मियों के दिनों में घोड़े या खच्चरों से पानी ढोकर प्यास बुझाई जाती है। पंपिंग योजना बनने के बाद सबसे अधिक समस्या से जूझ रहे चहज, नाली, दुनी, बड़ेना, बुंगली और चमडुंगरा के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोट
पंपिंग पेयजल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। योजना में 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है। उम्मीद है कि काम समय पर पूरा होगा। - रवि सामंत, जेई उत्तराखंड पेयजल निगम, गंगोलीहाट।