फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There will now be a trash in every store and house

अब हर दुकान और घर के आगे कूड़ेदान रहेगा

Sun, 14 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sun, 14 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
There will now be a trash in every store and house
व्यापारियों को कूड़ेदान प्रदान करते समाजसेवी प्रकाश बोरा - फोटो : amar ujala

साफ, स्वच्छ, सुंदर बेड़ीनाग लिखे हुए कई कूड़ेदान रविवार को नगर के लोगों को बांटे गए। ये कूड़ेदान दुकानों और घरों के आगे रखे जाएंगे। हर दुकानदार और नगर में रहने वाले लोग कूड़ा एकत्र करने के लिए इन कूड़ेदानों का प्रयोग करेंगे। नगर की सड़कों, नालियों में कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए यह पहल की गई है। लोगों को कूड़ा निस्तारण का तरीका भी बताया गया। कहा गया कि घरों से निकलने वाले जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग रखा जाए।

विज्ञापन


महिला संगठन और समाजसेवी प्रकाश बोरा ने यह पहल की है। दरअसल बेड़ीनाग में नगर पंचायत के गठन के बाद भी कूड़े की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पाई है। लोग घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़क और नालियों में फेंक देते हैं, लेकिन नगर पंचायत के पास स्टाफ की कमी होने के कारण यह कूड़ा उठ नहीं पाता। इस कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। रविवार को पुराना बाजार, बैंक रोड, गणेश चौक, स्टेशन रोड पर यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


प्रकाश बोरा का मानना है कि यदि गंदगी को रोकने के लिए खुद जागरूक हो जाएं तो समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है। रविवार को इस अभियान में शिक्षक भी शामिल हो गए। इस दौरान महिला समूह की सुनीता कालाकोटी, उमा रावत, जमुना पाठक, शिक्षक गणेश लाल टम्टा, नवीन आर्या, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, आनंद साह आदि लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed