फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There will be opposition to Heli to Om Parvat, Adi Kailash Yatra

Pithoragarh News: हेली से ओम पर्वत, आदि कैलाश यात्रा का होगा विरोध

Sun, 25 Feb 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
There will be opposition to Heli to Om Parvat, Adi Kailash Yatra
धारचूला में बैठक में मौजूद व्यास जनजाति संघर्ष समिति के लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास जनजाति संघर्ष समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पवित्र ओम पर्वत और आदि कैलाश यात्रा का विरोध करने समेत तीन प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

नाबी जनमिलन केंद्र में रविवार को संषर्घ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रस्ताव पास करते हुए कहा गया कि व्यास घाटी के गुंजी में पांच गांव समूह कुटी, नाबी, रौंगकोंग, गुंजी और नपलच्यू की शादियां पारंपरिक व्यास देव पूजन स्थल पर संपन्न होती हैं। पूजा के बाद मनीला के मैदान में घुड़दौड़ होती है। इस मैदान में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम अथवा किसी भी सरकारी एजेंसी की ओर से हेलीकॉप्टर से कराई जाने वाली ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शन यात्रा का विरोध किया जाएगा। कहा कि हल्द्वानी से सीधे हेली से दर्शन कर वापसी का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे प्रस्ताव में कहा है कि मनीला व्यास देव परिसर और फासदंग के अगल-बगल किसी भी अतिक्रमण, निर्माण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, सुरेश गुंज्याल, उत्तम सिंह नबियाल, निहारिका गर्ब्याल, हरीश कुटियाल, अर्चना गुंज्याल, पुनीत कुटियाल, लक्ष्मी गुंज्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed