फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There will be a ban on liquor in Golfa village, and there will be no cultivation of cannabis either.

Pithoragarh News: गोल्फा गांव में शराब पर प्रतिबंध, भांग की खेती भी नहीं होगी

Tue, 24 Feb 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on liquor in Golfa village, and there will be no cultivation of cannabis either.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगापानी (पिथौरागढ़)। अब गोल्फा गांव में भी शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। किसी ने भी शराब पी और पिलाई तो उस पर ग्राम पंचायत 10 हजार रुपये जुर्माना लगाएगी। इसके अलावा गांव में कोई भी भांग की खेती भी नहीं कर सकेगा।
गोल्फा गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से प्रधान मुकेश फर्स्वाण की अध्यक्षता में बैठक की। सर्वसम्मति से गांव में शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। प्रधान मुकेश ने कहा कि अब गांव में कोई भी शराब नहीं लाएगा। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित व्यक्ति पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। वहीं गांव में भांग की खेती भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यदि किसी ने इस निर्णय के खिलाफ जाकर भांग बोई गई तो सभी ग्रामीण संबंधित व्यक्ति की फसल नष्ट कर देंगे। यदि बार-बार यह बात दोहराई गई तो संबंधित का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, गंगोत्री देवी, भगत सिंह, बाला सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उडियारी में शराब की दुकान का फिर हुआ विरोध

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उडियारी में सरकारी शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट होते ही फिर से इसका विरोध शुरू हो गया है। क्षेत्र की महिलाओं ने साफ तौर पर कहा कि यहां किसी भी कीमत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। बता दें कि पिछले वर्ष भी महिलाएं शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरीं तो आबकारी विभाग को यह फैसला वापस लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, आबकारी विभाग ने वर्ष 2026-27 में उडियारी बैंड में शराब की दुकान खोलने की स्वीकृति देने के साथ ही राजस्व भी तय कर दिया है। शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र की महिलाओं ने फिर से इसका विरोध शुरू कर दिया है। महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा, ग्राम प्रधान दीपा देवी, बीडीसी अल्का आर्या ने कहा की पिछले वर्ष भी यहां शराब की दुकान खोलने की तैयारी थी।

महिलाओं के विरोध के बाद आबकारी विभाग को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े थे। अब फिर से यहां शराब की दुकान खोलने की तैयारी हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ने कहा कि सरकार हमें पीने के लिए पानी तो नहीं दे पा रही है लेकिन शराब घर तक पहुंचा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यहां शराब की दुकान खोली गई तो क्षेत्र की सभी महिलाएं एकजुट होकर चक्काजाम कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed