फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no proper arrangement of women toilets in Pithoragarh district

पिथौरागढ़ जिले में महिला शौचालयों की उचित व्यवस्था नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
There is no proper arrangement of women toilets in Pithoragarh district
पिथौरागढ़ के सिल्थाम स्थित महिला शौचालय में नाली चोक होने से एक सप्ताह से बंद है। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले की तीन नगर पालिका और दो नगर पंचायतों में महिला शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं पिथौरागढ़ पालिका ने नगरीय क्षेत्रों में महिला शौचालय तो बनाए हैं लेकिन सफाई नहीं होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में सिल्थाम, देव सिंह मैदान को जाने वाले रास्ते, पालिका तिराहा, भाटकोट तिराहा, रोडवेज स्टेशन, अपटेक तिराहा, महात्मा गांधी मार्ग, पांडेगांव पुल सहित कई अन्य स्थानों पर पुरुष और महिला शौचालय हैं लेकिन इनमें सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा गंगोलीहाट नगरपालिका क्षेत्र में एक भी महिला शौचालय नहीं है। डीडीहाट नगरपालिका क्षेत्र में महिला शौचालय हैं लेकिन अधिकतर शौचालयों में पानी के कनेक्शन नहीं होने से हर वक्त गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बेड़ीनाग में एक भी महिला शौचालय नहीं है जिससे पर्यटकों और अन्य महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पालिका के ईओ राजदेव जायशी का कहना है कि शौचालयों की नियमित सफाई की जा रही है। सिल्थाम स्थित शौचालय को भी ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में भी शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगर में एक भी महिला शौचालय नहीं है। वर्तमान में मुनस्यारी में एकमात्र सुलभ शौचालय है लेकिन सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटकों और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं एवं पर्यटकों को आपात स्थिति में होटल और रिसोर्ट में जाना पड़ता है। संवाद
सिल्थाम में बना महिला शौचालय एक सप्ताह से बंद
पिथौरागढ़। नगर के अति व्यस्त सिल्थाम तिराहे में महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय की नाली चोक है जिस कारण शौचालय एक सप्ताह से बंद पड़ा है। नाली चोक होने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध भी उठ रही है। लोगों ने शौचालय को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। संवाद

धारचूला में भी महिला शौचालय नहीं
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में महिला शौचालय नहीं होने से नेपाल और भारतीय क्षेत्र की महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में तहसील रोड और गांधी चौक में शौचालय है लेकिन नगर के अन्य स्थानों पर महिला शौचालय नहीं हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नंदा बिष्ट का कहना है कि महिलाओं की समस्या को देखते हुए मल्लीबाजार और ग्वालगांव में महिला शौचालय बनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed