{"_id":"6898ca1dce764ae11f067c67","slug":"there-is-no-gynecologist-in-ddhat-chc-for-13-years-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131211-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट सीएचसी में 13 साल से स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट सीएचसी में 13 साल से स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं
Sun, 10 Aug 2025 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। साल 2012 के बाद अस्पताल में किसी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है। गर्भवतियों को जांच और प्रसव के लिए 55 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
डीडीहाट और कनालीछीना विकासखंड की करीब 80 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए साल 2001 में इस अस्पताल को फर्स्ट रेफरल सेंटर ( एफआरयू) बनाया गया। इसमें छह विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 12 एमबीबीएस डाॅक्टर नियुक्त करने का प्रावधान था। साल 2005 से 2012 के बीच इस अस्पताल में बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई। 2012 में इन डाॅक्टरों का स्थानांतरण होने के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो सकी।
वर्तमान में मात्र दो एमबीबीएस डॉक्टर, एक होम्योपैथिक और एक डेंटल सेवाएं दे रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से महिला मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। सीएमओ डाॅ. एसएस नबियाल का कहना है कि डाॅक्टरों की कमी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।