फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no effect of awareness, Ramganga Ghat is covered with filth

Pithoragarh News: जागरूकता का असर नहीं, गंदगी से पटा है रामगंगा घाट

Tue, 12 Dec 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
There is no effect of awareness, Ramganga Ghat is covered with filth
गंदगी से पटा थल का रामगंगा घाट। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। रामगंगा नदी के तीनों घाटों को नमामि गंगे योजना से जोड़ा गया है। पिछले दो वर्षों में इन घाटों को गंदगी से बचाने और रखरखाव के लिए सरकार ने कई कार्यक्रम किए। सफाई अभियान चलाकर लोगों को घाट पर गंदगी न करने की नसीहत दी गई। बावजूद इसके इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। रामगंगा घाट वर्तमान में गंदगी से पटा है।
विज्ञापन


घाट पर लोग शव के दाह संस्कार के लिए आते हैं। कई लोग घाट पर मृतक के पुराने कपड़े न जलाकर नदी में बहा देते हैं। कई लोग तो नदी तट पर शौच करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। घाट में गंदगी नहीं करने के लिए पेंटिंग के जरिये जनहित में सूचना भी अंकित की गई है लेकिन कोई सीखने को तैयार नहीं है। बालेश्वर मंदिर के नीचे वाले घाट पर इस समय काफी मात्रा में अधजली लकड़ियां जहां-तहां फैली हुई हैं। संवाद
विज्ञापन



व्यापारी ने निजी संसाधनों से खोली बंद नाली

गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में सड़कों की नाली और कलवर्ट बंद होने से स्थानीय व्यापारी और लोग परेशान हैं। लोनिवि अधिकारियों से अनुरोध करने के बावजूद सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अब मंगलवार को व्यापारी राजेंद्र उपाध्याय ने बंद नाली खोलने के लिए अपने निजी संसाधनों से मजदूर लगाए। उन्होंने कहा कि नाली बंद होने से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed