फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no doctor in CHC of Didihat

Pithoragarh News: डीडीहाट का सीएचसी में नहीं हैं चिकित्सक

Wed, 17 Jan 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
There is no doctor in CHC of Didihat
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एक लाख से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बने सीएचसी में चिकित्सकों की कमी है। हालात यह हैं कि दो माह से एक मात्र महिला चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रही हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ पद एमबीबीएस चिकित्सकों के स्वीकृत हैं। इसके अलावा फिजिशियन, सर्जन, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हैं। 12 चिकित्सकों के विपरीत इस समय अस्पताल में केवल एकमात्र महिला चिकित्सक कार्यरत है।
विज्ञापन

पिछले दो माह से एक महिला एमबीबीएस डाॅक्टर ही इस अस्पताल में मरीजों का उपचार कर रही हैं। इस अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीज अपना उपचार कराने पहुंचते हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने के बजाय सीधे जिला अस्पताल या अन्य स्थानों पर जाकर उपचार कराने को मजबूर हो रहे हैं। प्रसव के लिए भी महिलाएं इसी अस्पताल में आती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से कई बार जटिल मामला होने पर प्रसव पीड़िता को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वर्तमान में चिकित्सकों की कमी से पूरा प्रदेश जूझ रहा है। कुछ डाॅक्टर पीजी करने गए हैं। शासन से शीघ्र चिकित्सकों की नियुक्ति होनी है। नियुक्ति होने पर डीडीहाट अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
एनएस ह्यांकी सीएमओ, पिथौरागढ़।


..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed