फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is little, waiting for much...Happy Birthday Pithoragarh

Pithoragarh News: थोड़ा है, बहुत का इंजतार ...जन्मदिन मुबारक हो पिथौरागढ़

Sat, 24 Feb 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
There is little, waiting for much...Happy Birthday Pithoragarh
पिथौरागढ़। 24 फरवरी 1960 को अल्मोड़ा से अलग होकर अस्तित्व में आए पिथौरागढ़ जिले को विकास की जरूरत है। जिले की वर्षगांठ पर कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों का कहना है जिस गति से पिथौरागढ़ को आगे बढ़ना चाहिए था उस गति से पिथौरागढ़ आगे नहीं बढ़ पाया है। थोड़ा है पर जिले को बहुत को इंतजार है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की वर्षगांठ के अवसर पर देव सिंह मैदान में खेल प्रेमियों ने केट काटकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले पिथौरागढ़ को आज भी विकास की दरकार है। जिला आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। सरकार को विकास के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। समाज में लगातार बढ़ रही नशाखोरी को रोकने लिए भी प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

--
बोले लोग
पिथौरागढ़ जिला ऐतिहासिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लगातार हो रहा पलायन चिंता का विषय है। सिर्फ बिल्डिंग बनाकर विकास का दावा नहीं करना चाहिए। अस्पतालों में चिकित्सक और विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। पलायन को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। - बीडी कसन्याल, वरिष्ठ पत्रकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जनपद आज अपनी 64वीं वर्षगांठ मना रहा है। भाजपा को जब-जब इस जिले की बागडोर मिली है विकास हुआ हैंं। आज पिथौरागढ़ हवाई जहाज में यात्रा कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क सेवाएं बेहतर हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जिले के विकास विशेष रुचि है। - कोमल मेहता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पिथौरागढ़।

--
सभी को जिले के जन्मदिन की बधाई। हम सभी को राजनीति से उठकर पिथौरागढ़ जिले को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। पलायन, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी भी सुधार की काफी गुंजाइश है। सरकार को जनहित के मुद्दों पर कार्य करने की आवश्यकता है। - महेंद्र लुंठी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed