{"_id":"689e25337cd2c47b77086790","slug":"there-is-a-wave-of-happiness-in-mla-mayukhs-camp-on-the-victory-in-bin-and-moonakot-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131384-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिण और मूनाकोट में मिली जीत पर विधायक मयूख खेमे में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिण और मूनाकोट में मिली जीत पर विधायक मयूख खेमे में खुशी की लहर
Thu, 14 Aug 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ खुशी मनाते विधायक मयूख महर। स्रोत: कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। बिण और मूनाकोट विकासखंड में ब्लाक प्रमुख पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली जीत से विधायक मयूख महर के खेमे में खुशी का माहौल है। विधायक महर ने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
बता दें कि विधायक मयूख महर नगर निगम में पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलने के बाद से कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के चुनावों में मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा और भाजपा को कड़ी चुनौती दी थी। मयूख की नाराजगी पंचायत चुनावों में भी दूर नहीं हुई। कद्दावर नेता रहे विधायक की तल्खी के कारण बिण और मूनाकोट सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस संगठन भी असहज स्थिति में रहा। मूनाकोट में ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पद पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे। बिण में हुए चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी मैदान में उतारा लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार को विजय श्री मिली। बृहस्पतिवार को दोपहर से ही समर्थकों की भीड़ विधायक के बिण स्थित आवास में जुटनी शुरू हो गई थी। बिण में चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न मनाया। बिण से ब्लाक प्रमुख चुनी गईं लक्ष्मी गोस्वामी और मूनाकोट से निर्विरोध चुनी गईं नीमा वल्दिया के साथ ही समर्थकों ने विधायक महर का भी माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भुवन पांडेय, तिलकराज जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।