{"_id":"6a17288f95cf6ce2120de7a8","slug":"there-is-a-surge-of-anger-among-people-troubled-by-network-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-142309-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेटवर्क की दिक्कत से परेशान लोगों में दौड़ रहा गुस्से का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेटवर्क की दिक्कत से परेशान लोगों में दौड़ रहा गुस्से का करंट
Wed, 27 May 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में संचार सेवा चरमरा गई है इससे आम लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान हैं। हालात यह है कि बीते दो दिनों से इंटरनेट सेवा बदहाल है। वहीं फोन पर लोगों का अपनों से बात करना मुश्किल हो गया है। खासकर बीएसएनएल की संचार सेवा लोगों का साथ नहीं दे रही है और हजारों फोन शोपीस बनकर रह गए हैं। गुस्साए लोगों ने संचार सेवा के जल्द दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिले में दो दिन से बीएसएनएल और निजी संचार कंपनियों की इंटरनेट सेवा चरमराने से लोग परेशान हैं। लगातार कॉल ड्राॅप होना, आवाज न सुनाई देना आम बात हो गई है। मोबाइल पर सिग्नल तो पूरे नजर आ रहे हैं लेकिन बात नहीं हो पा रही है। वहीं इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह पटरी से उतर गई है। इंटरनेट सेवा का साथ न मिलने से कॉमन सर्विस सेंटर, जन सुविधा केंद्र सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।
लोग दूर-दराज से जरूरी कामकाज के लिए सरकारी कार्यालयों में तो पहुंच रहे हैं लेकिन इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि संचार कंपनी उनसे रिचार्ज का पूरा पैसा ले रही है लेकिन बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
--
डीएम ने बुलाए संचार कंपनियों के अधिकारी, व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
संचार सेवा की बदहाली से नाराज डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने संचार कंपनियों के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेटवर्क बाधित होने से आम जनता, विद्यार्थियों और व्यापारियों के साथ हर वर्ग के लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी।
--
ब्राॅडबैंड सेवा तीन दिन से बंद
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में तीन दिन से बीएसएनल की ब्रॉडबैंड फाइबर सेवा बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में रोष पनप रहा है। सेवा बाधित होने से ऑनलाइन कार्य एवं पढ़ाई करने वाले युवा, सीएससी सेंटर के साथ ही स्टेट बैंक, कोषागार, पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आदि जगहों पर कोई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मनीष सिंह, सुंदर सिंह, कार्तिक मेहता, जैक बोरा, आयुष बोरा, राजेंद्र सिंह, राहुल बोरा, ललित मोहन लोहनी, विक्की तिवारी आदि लोगों ने ब्राॅडबैंड सेवा शीघ्र ठीक किए जाने की मांग की है।
कोट
पिछले कुछ दिन से संचार सेवा प्रभावित हुई है, जो गंभीर है। संचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जल्द व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। उपभोक्ताओं को बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध कराना हर कंपनी की जिम्मेदारी है। - आशीष कुमार भटगाईं, डीएम, पिथौरागढ़