फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is a break in air service due to weather conditions

Pithoragarh News: मौसम के अड़ंगे से हवाई सेवा पर लग रहा ब्रेक

Thu, 12 Jun 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Jun 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
There is a break in air service due to weather conditions
पिथौरागढ़। बारिश से पिथौरागढ़ से संचालित विमान सेवा प्रभावित होने लगी है। आए दिन दिल्ली, देहरादून और हल्द्वानी की उड़ानें रद्द हो रही हैं। बृहस्पतिवार को तीन दिन बाद देहरादून से विमान नैनीसैनी पहुंचा लेकिन दिल्ली की उड़ान चौथे दिन भी रद्द रही।
विज्ञापन


बारिश के साथ ही कोहरा, धुंध और बादल छाने के कारण सोमवार को देहरादून और दिल्ली रूट पर संचालित विमान उड़ान नहीं भर सके। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को निराश होकर रोडवेज बस या टैक्सी के सहारे सफर करना पड़ा। दूसरे और तीसरे दिन भी दोनों उड़ानें रद्द हो गईं। देहरादून, दिल्ली से विमान नैनीसैनी नहीं पहुंचा। यात्रियों के मोबाइल पर फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज आया तो उन्होंने बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड का रुख किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देहरादून से 22 सीटर विमान नैनीसैनी पहुंचा तो यात्रियों को राहत मिली लेकिन दिल्ली रूट पर संचालित विमान ने धुंध और बादल के चलते उड़ान नहीं भरी तो लोगों ने फिर से रोडवेज बस और टैक्सियों में सफर किया। शुरुआती बारिश में ही विमान सेवा के संचालन पर ब्रेक लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी सेवा लड़खड़ाने का अंदेशा

मानसूनकाल नजदीक है और सीमांत जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा बारिश अधिक होती है। ऐसे में भविष्य में दोनों रूट पर संचालित हवाई सेवा के लड़खड़ाने की आशंका है। यदि ऐसा हुआ तो यात्रियों को मानसूनकाल में दरकते पहाड़ों, गिरते मलबे और बोल्डरों के बीच सड़क मार्ग से सफर करना पड़ेगा।

--

हल्द्वानी रूट पर हेलिकॉप्टर ने भी लगाया सिर्फ एक फेरा

सीमांत जिले से अल्मोड़ा और हल्द्वानी रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा संचालित है। हर रोज हेलिकॉप्टर इस रूट पर दो फेरे लगाता है। बृहस्पतिवार को हेलिकॉप्टर सेवा संचालित तो हुई लेकिन इसने सिर्फ एक ही फेरा लगाया। सुबह के समय धुंध छाने से हेलिकॉप्टर हल्द्वानी से उड़ान नहीं भर सका। दोपहर बाद धुंध छंटने पर हेलिकॉप्टर के नैनीसैनी पहुंचने से यात्रियों को राहत मिली।


कोट
मौसम में खराबी के चलते दृष्यता कम होने से विमान और हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हो रही हैं। चौथे दिन देहरादून रूट पर विमान सेवा और हल्द्वानी रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा संचालित हुई। दिल्ली से विमान उड़ान नहीं भर सका। मौसम का साथ मिलने पर सभी सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होंगी। - डॉ. दीपक सैनी, सीडीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed