{"_id":"67b0d56573a7bb047603800c","slug":"there-beo-dharchula-didihat-system-running-charge-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-124100-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला और डीडीहाट में बीईओ नहीं, प्रभार पर चल रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला और डीडीहाट में बीईओ नहीं, प्रभार पर चल रही व्यवस्था
Sat, 15 Feb 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी नहीं हैं। धारचूला और डीडीहाट विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त है और प्रभार पर शिक्षा व्यवस्था चल रही है। खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती न होने से विभागीय कार्यों के साथ विद्यालयों के निरीक्षण और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विकासखंडों के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही विभागीय कार्यों को सफलतापूर्व अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी पर होती है। धारचूला और डीडीहाट में यह जिम्मेदारी निभाने वाला कोई नहीं है।
दोनों विकासखंडों में स्थायी खंड शिक्षा अधिकारी तैनात न होने से प्रभार पर काम हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी के न होने से विद्यालयों का निरीक्षण नहीं हो रहा है इससे शिक्षा व्यवस्था बेहतर करना विभाग के लिए चुनौती बन रहा है। विभागीय कार्यों के साथ निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय से इन विकासखंडों में स्थायी खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की मांग की जा रही है लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। ऐसे में क्षेत्र के अभिभावकों में शासन-प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
कोट-
धारचूला, डीडीहाट विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त हैं। दोनों जगह प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती शासन स्तर पर ही संभव है। - हरक राम कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़।