{"_id":"6818f050a6347a372f01a8e0","slug":"there-are-no-hindi-and-english-teachers-in-ggic-thal-for-12-years-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-127437-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीजीआईसी थल में 12 साल से हिंदी और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीजीआईसी थल में 12 साल से हिंदी और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं
Mon, 05 May 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। नए शिक्षा सत्र में भी जीजीआईसी में शिक्षिकाओं की तैनाती न होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों और अभिभावकों ने शिक्षिकाओं की तैनाती की मांग के लिए शिक्षा मंत्री और सीएम को ज्ञापन भेजा है।
थल की पूर्व प्रधान दीपा वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने सीएम, शिक्षा मंत्री, डीएम और सीईओ को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि 12 साल से विद्यालय में अंग्रेजी, संस्कृत और हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। हाईस्कूल में हिंदी और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। चार साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ की बात हो रही है लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षकों की तैनाती करने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद