{"_id":"6526d085df526f76060df345","slug":"then-modi-will-blow-the-trumpet-of-lok-sabha-elections-from-the-margins-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-5676-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: .....तो मोदी सीमांत से करेंगे लोक सभा चुनाव का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: .....तो मोदी सीमांत से करेंगे लोक सभा चुनाव का शंखनाद
Wed, 11 Oct 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर स्थल तक पहुंचने के लिए तैयार मार्ग।
पिथौरागढ़। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दो प्रमुख धाम आदि कैलाश और जागेश्वर पहुंच रहे हैं। यूं तो इसे प्रधानमंत्री का अध्यात्मिक और धार्मिक दौरा माना जा रहा है। लेकिन पिथौरागढ़ में जिस तरह से उत्तराखंड की पूरी कैबिनेट जुट रही है उससे साफ है कि मोदी सभा स्थल से आगामी लोक सभा चुनाव का शंखनाद भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा अवसर है जब पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित सभा स्थल से जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले नरेंद्र मोदी 2017 के विधान सभा चुनाव में यहां आए थे। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री स्व.प्रकाश पंत के पक्ष में सभा को संबोधित किया था। उस समय पिथौरागढ़ में मोदी को देखने और सुनने के लिए ऐतिहासिक भीड़ जुटी थी। मोदी के इस मैजिक का संदेश पिथौरागढ़ और कुमाऊं ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में गया था।
पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित इस सभा स्थल से यह दूसरा अवसर होगा जब मोदी जनता को संबाेधित करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए उत्तराखंड कैबिनेट के अधिकांश मंत्रियों के साथ ही भाजपा के केंद्र के दिग्गज नेता भी पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। लोक सभा चुनाव नजदीक हैं। उत्तराखंड की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सहित पांचों लोक सभा सीट में इस समय भाजपा का कब्जा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी अपने संबोधन में आने वाले लोस चुनाव के लिए कोई न कोई मैसेज देकर पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे।
विज्ञापन
.................
पर्यटन को भी ऊंचाई मिलने की उम्मीद
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा पिछले तीन साल से बंद है। कोरोना और चीन से रिश्तों में दरार के बाद देश भर से यात्री इस समय आदि कैलाश का रुख कर रहे हैं। आदि कैलाश भारत में स्थित होने से यहां के लिए वीजा की भी जरूरत नहीं होती। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का आदि कैलाश दौरा सीमांत में अध्यात्म और पर्यटन को ऊंचाई देने वाला साबित होगा।
..........इनसेट.........
पड़ौसी देशों को भी दे सकते हैं संदेश
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ चीन और नेपाल सीमा से लगा हुआ है। अरुणाचल में भारतीय सीमा में पिछले साल चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों के कारण चीन के साथ भारत के रिश्ते इस समय तल्ख हैं। लिपुलेख दर्रे से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा और भारत-चीन व्यापार 2020 से बंद पड़ा है। इसके अलावा नेपाल के साथ भारत के रोटी-बेटी के रिश्ते हैं लेकिन नेपाल ने भारतीय क्षेत्र कालापानी और लिंपियाधूरा को अपना बताते हुए इसे अपने नक्शे में शामिल किया है। भारत से रोटी-बेटी के रिश्तों के बावजूद कई मौकों पर नेपाल चीन को अपना सच्चा हितैषी बताता है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी तीन देशों की अंतर राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली इस धरती से पड़ौसी देशों को भी कोई संदेश दे सकते हैं।