फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Theft in SSB canteen, three people in custody

Pithoragarh News: एसएसबी कैंटीन में हुई चोरी तीन लोग हिरासत में

Tue, 18 Jul 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft in SSB canteen, three people in custody
पिथौरागढ़। एसएसबी कैंटीन में हुई चोरी मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की रात ऐंचोली स्थित एसएसबी कैंटीन में चोरों ने लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया था। चोर कैंटीन से शराब, सामान और नगदी चुरा ले गए थे। एसएसबी से हुई चोरी की घटना का मामला चर्चा में है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा बलों के भीतर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। इसके बाद भी बल की कैंटीन के अंदर से चोरी होना गंभीर बात है। एसएसबी की ओर से पुलिस को तहरीर देने के बाद पिथौरागढ़ कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ऐंचोली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed