फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The youth of Chauna village took the sick woman to Madkot, 18 km from Doli.

चौना गांव के युवाओं ने बीमार महिला को डोली से 18 किमी दूर मदकोट पहुंचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The youth of Chauna village took the sick woman to Madkot, 18 km from Doli.
मुनस्यारी के बोना गांव निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तबियत बिगड़ गई। आपदा के कारण मुनस्यार? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सड़कें बंद होने से मुनस्यारी विकासखंड के गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं। बीमारों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। रविवार को चौना गांव की एक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए युवाओं ने 18 किलोमीटर की दूरी पैदल ही नापी।
विज्ञापन

चौना गांव निवासी 70 वर्षीय सती देवी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। चलने में असमर्थ होने और सड़क बंद होने से युवाओं ने सती देवी को डोली से मदकोट अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया। इसके बाद युवाओं ने तमाम परेशानियों के बीच बीमार बुजुर्ग महिला को 18 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान रास्ते में तमाम स्थानों पर मलबा और झरनों के बहाव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन दिन पूर्व युवाओं ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए नौ किमी की पैदल दूरी तय की थी। समाज सेवी हीरा सिंह चिराल ने बताया कि मदकोट-दारमा सड़क पिछले पंद्रह दिनों से बंद है। जोशा गांव में भीषण आपदा आई है। रोड के बंद होने से गोल्फा, इमला, कोटालगांव, चौना, मटेना, मालुपाती, हरकोट, जोशा, ढूनामानी, गांधीनगर के लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। बीमार और गर्भवती महिलाओं के लिए अब डोली ही एकमात्र सहारा रह गया है। सड़क में मलबा होने से पैदल चलना भी आसान नहीं है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सड़क खोलने और जिन नालों में पैदल पुल बहे हैं उनमें अस्थाई लकड़ी के पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed