फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The work left unfinished Hotmics

अधूरा हॉटमिक्स का काम छोड़ा 

Mon, 17 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The work left unfinished Hotmics
अधूरा हॉटमिक्स का काम छोड़ा  - फोटो : अमर उजाला
थल-सातशिलिंग रोड पर हॉटमिक्स बिछाने के काम में घोर लापरवाही बरती गई है। हॉटमिक्स बिछाने का काम कर रही पीआरएल कंपनी ने आधा अधूरा हॉटमिक्स कर काम समेट लिया है। कुल 40 किलोमीटर लंबी इस सड़क में 16 किलोमीटर के हिस्से में हॉटमिक्स नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वहां पर अब धूल के गुबार उड़ने लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि यदि पूरी सड़क पर तत्काल हॉटमिक्स नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। थल-सातशिलिंग रोड पर हॉटमिक्स का काम एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन ने किया था। पहले सड़क का चौड़ीकरण हुआ। बाद में जब हॉटमिक्स होने लगा तो उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बिछुल से देवलथल तक छह किलोमीटर और मुवानी से थल तक 10 किलोमीटर के हिस्से में अब तक हॉटमिक्स नहीं हो पाया है। इस हिस्से में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। धूल से यात्री खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घोर लापरवाही को दर्शाता है और बार बार आवाज उठाने पर भी मनमानी कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि हॉटमिक्स का काम करने वाली कंपनी ने काम बंद कर दिया है। अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। जल्दी हॉटमिक्स की संभावना भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। प्रभारी डीएम आशीष चौहान ने कहा है कि हाटमिक्स का काम पूरा करने के लिए कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed