फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The women of Riyansi provided fodder for animals

रियांसी की महिलाओं ने पशुओं के लिए दिया चारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
The women of Riyansi provided fodder for animals
पिथौरागढ़ में पशुओं को चारा खिलाते मुख्य पशुचिकित्साधिकारी विद्यासागर कापड़ी। संवाद न्यूज एजे - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के चलते सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में पशुपालन विभाग की पहल पर रियांसी की महिलाएं आगे आई हैं। उन्होंने खेतों से जई घास काटकर पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि पशुपालकों को विभाग की ओर से निशुल्क जई बीज उपलब्ध कराया गया था। इसका उत्पादन भी काफी अच्छा रहा। जई को रियांसी की मातृ शक्ति ने स्वयं काटकर विभागीय वाहन में भरा। इससे शहर के लगभग 80 पशुओं को चारा खाने को दिया गया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में भी पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया जाएगा। पशुओं को चारा बांटने वालों में डॉ. कापड़ी, पशु चिकित्साधिकारी मूनाकोट डॉ. लाल सिंह सामंत, पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. मनोज जोशी, चालक मदन सिंह शामिल रहे। इधर बजरंग दल के सोनम पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ पशुओं को ब्रेड खिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed