{"_id":"639b5f566e7ec946036487f3","slug":"the-woman-was-chilling-in-the-cold-all-night-in-the-ditch-pithoragarh-news-hld4853952162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रातभर खाई में ठंड में ठिठुरती रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रातभर खाई में ठंड में ठिठुरती रही महिला
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नई बस्ती बुंगा निवासी कौशल्या देवी (46) पत्नी नाथू राम बुधवार देर शाम चट्टान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वह रात भर खाई में ही ठंड से ठिठुरती रही। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने उसे खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को महिला को हेलिकॉप्टर से ले जाया गया।
कौशल्या देवी बुधवार को दरकोट के चरखम स्थित मायके जा रही थी जहां शाम तक नहीं पहुंचने पर मायके वालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन देर रात तक कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह महिला की फिर से खोजबीन की गई तो वह खाई में घायल हालत में मिली। बताया गया कि महिला रात भर ठंड में खाई में ही पड़ी रही। मायके वालों ने महिला के परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे खाई से निकाला और 108 वाहन से सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया।
डॉ. गर्वित ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि महिला की सांस की नली में चोट के साथ-साथ शरीर के विभिन्न हिस्सों में भी कई चोटें आई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद द्विवेदी, डॉ. दुर्गा प्रसाद सहित घायल महिला के परिजनों ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, विधायक हरीश धामी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रावत और नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री केदार बृजवाल से महिला को हेलिकॉप्टर से लिफ्ट करने की अपील की जिस पर बृहस्पतिवार दोपहर 12.45 बजे हेली से महिला को लिफ्ट कर ले जाया गया।