फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The weather has changed in Pithoragarh, the roof of the house was blown away due to heavy rains in Nachni

पिथौरागढ़ में मौसम ने बदली करवट, नाचनी में तेज अंधड़ से उड़ी घर की छत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed in Pithoragarh, the roof of the house was blown away due to heavy rains in Nachni
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। नाचनी में तेज अंधड़ चलने के कारण एक मकान की छत उड़ गई। इधर अस्कोट में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज अंधड़ चला। कई स्थानों पर आसमानों में घने बादलों के छाने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। डीडीहाट में दो घंटे तेज बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। बारिश के बाद घनधूरा और पमस्यारी के जंगलों में लगी आग बुझ गई। नाचनी में तेज अंधड़ के कारण बाथी गांव में गरीब बुजुर्ग प्रेम सिंह के आवासीय भवन की छत उड़ गई। पूर्व प्रधान मनोहर सिंह बथियाल ने बताया कि प्रभावित परिवार के चार अन्य सदस्यों को सुरक्षित जगह में शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। जिला मुख्यालय में मौसम सामान्य रहा। दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed