फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The water in the DDHAT

डीडीहाट में पानी को लेकर मचा हाहाकार

Wed, 25 Apr 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे डीडीहाट(पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूराे डीडीहाट(पिथौरागढ़)। Updated Wed, 25 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
The water in the DDHAT
डीडीहाट में टैंकर से बंटता पानी। - फोटो : अमर उजाला
 डीडीहाट नगर को पानी देने वाले सात प्राकृतिक स्रोतों में से दो स्रोत सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। शेष पांच स्रोतों में भी पानी की भारी कमी हो गई है। इससे नगर क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है। जल संस्थान टैंकरों के माध्यम से पानी बंटवा रहा है।
विज्ञापन


डीडीहाट नगर की 15 हजार की आबादी को भनड़ा, घिमाली और लेकमाल के सात प्राकृतिक स्रोतों से पानी की सप्लाई होती हैं। गर्मी बढ़ने से लेकमाल के दो प्राकृतिक स्रोत सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। भनड़ा और घिमाली के पांच स्रोतों में भी पानी कम हो गया है। जल संस्थान एक टैंकर और एक प्राइवेट पिकप से नगर में पानी बांट रहा है, परंतु सड़क से दूर स्थित मोहल्लों में वाहनों से पानी की सप्लाई संभव नहीं है। मोहल्लों में पानी का संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


लोग सुबह से शाम तक पानी के ही इंतजाम में लगे रहे हैं। गरमी बढ़ी तो पानी का संकट और गहरा जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विलाल यूनूस ने बताया कि नगर को रोजाना 1.6 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है, परंतु वर्तमान में सात प्राकृतिक स्रोतों से 0.6 एमएलडी पानी ही प्राप्त हो रहा है, जिससे नगर में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस ने अतिरिक्त टैंकर लगाने की मांग की
डीडीहाट। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में नगर में पानी की कमी को दूर करने के लिए और टैंकर लगाने की मांग की है। कहा है कि सड़क से दूर के मोहल्लों को घोड़ों के जरिए पानी की आपूर्ति की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े हैंडपंपों को सही करने को कहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed