{"_id":"6592ed4f8b25b7871d06dd5b","slug":"the-vehicle-parked-on-the-roadside-was-taken-to-the-police-line-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-8728-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क किनारे खड़े वाहन को पहुंचाया पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क किनारे खड़े वाहन को पहुंचाया पुलिस लाइन
Mon, 01 Jan 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सिल्थाम-अस्पताल रोड के किनारे तीन दिन से खड़ी एक कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से उठाकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। यातायात प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि एक कार पिछले तीन दिन से सड़क किनारे पार्क की गई थी। जबकि यह क्षेत्र चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। दिन रात कार के सड़क पर पार्क रहने के चलते जाम की समस्या पैदा हो रही थी। इसको देखते हुए क्रेन की मदद से कार को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग वाले स्थलों पर वाहन खड़े करने पर चालान करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन