{"_id":"6889024676adc74fa60131dc","slug":"the-vehicle-carrying-the-cylinder-was-damaged-after-a-boulder-fell-from-the-hill-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130825-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से बोल्डर गिरने से सिलिंडर ले जा रहा वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से बोल्डर गिरने से सिलिंडर ले जा रहा वाहन क्षतिग्रस्त
Tue, 29 Jul 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में बोल्डर गिरने से क्षतिग्रस्त सिलिंडर से भरा वाहन। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी प्लांट से गैस सिलिंडर लेकर धारचूला जा रहे ट्रक पर गोठी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में लदे कई सिलिंडर सड़क पर बिखर गए। बोल्डरों से कुछ सिलिंडरों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि चालक और सहायक बाल-बाल बच गए।
मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गोठी के पास पहाड़ से बोल्डर गिरने लगे। इस बीच कुछ बोल्डर ठीक उसी समय वहां से गुजर रहे सिलिंडरों से लदे वाहन के पिछले हिस्से पर भी गिरे। बोल्डरों की चपेट में आने से वाहन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कई सिलिंडर वाहन से गिरकर सड़क पर बिखर गए। बोल्डरों के सड़क से नीचे गिरने से वर्ष 2013 की आपदा के बाद बनाए गए टिन शेड को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। सूचना मिलते ही धारचूला से गैस एजेंसी प्रबंधक विजय चेसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन में 234 सिलिंडर भरे थे जिनमें से कई सिलिंडरों को भी नुकसान पहुंचा है।
छोटे वाहन गुजर रहे होते तो हो सकता था बड़ा हादसा
धारचूला-पिथौरागढ़ राजमार्ग पर दिन भर वाहनों का संचालन रहता है। गोठी के पास जहां पर पहाड़ी से बोल्डर गिरे हैं, यदि उस समय सड़क से कार, टैक्सी या दोपहिया वाहन गुजर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।