फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The two countries have soldiers bled heavily sweating

दोनों देशों के जवानों ने जमकर पसीना बहाया

Wed, 08 Mar 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
The two countries have soldiers bled heavily sweating
शारीरिक अभ्यास करते भारत, नेपाल के जवान - फोटो : अमर उजाला

सूर्या कमांड के तत्वावधान और भारतीय थल सेना की पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में चल रहे 14 दिनी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण के दूसरे दिन भारत-नेपाल के सैनिकों ने शारीरिक अभ्यास के साथ ही कई टास्क पूरे किए। बुधवार सुबह दोनों देशों के सैनिकों ने शरीर को फिट रखने के लिए जमकर पसीना बहाया और दौड़ लगाई। इसके पश्चात सैन्य क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया।

विज्ञापन


भारतीय सेना का नेतृत्व कर रहे पंजाब रेजीमेंट की एकता शक्ति बटालियन के कमांडेंट कर्नल नवीन कुमार राजन और नेपाली सेना का नेतृत्व कर रहे दुर्गा बक्स बटालियन के कमांडेंट कर्नल सुधीर केसी के निर्देशन में सैनिकों ने दिए गए टास्क को पूरा किया। दोनों देशों के मध्य सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सैन्य सहयोग शृृंखला के तहत हर साल भारत और नेपाल की सेना के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास किया जाता है। इस बार 11वां सूर्यकिरण सैन्य अभ्यास हो रहा है। एक साल नेपाल तो एक साल भारत में सैन्य अभ्यास किया जाता है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से सैन्य अभ्यास की गतिविधियां बढ़ेंगी। युद्धाभ्यास के दौरान आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बनाते हुए अभ्यास किया जाएगा। युद्धाभ्यास में आतंकी हमलों को नाकाम करने की तकनीक पर विशेष फोकस रहेगा। जंगल एक्सरसाइज सैन्य अभ्यास का अहम हिस्सा है। सैन्य अभ्यास में आपदा प्रबंधन को शामिल किया गया है। दोनों देशों के सैनिक आपदा राहत और बचाव का गहन प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इसका मकसद भारत और नेपाल में हर साल आने वाली प्राकृतिक आपदा से निपटना है। सैन्य अभ्यास में भारत के 350 और नेपाल के 314 अधिकारी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed