{"_id":"581f5d064f1c1bf67eb3741c","slug":"the-training-will-be-at-the-fair-rafting-jauljibi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले में होगा राफ्टिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले में होगा राफ्टिंग का प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले में इस बार भी राफ्टिंग का प्रशिक्षण चलाया जाएगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम को यह जिम्मेदारी दी गई है। महाकाली में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ मेले में आने वाले पर्यटकों को भी राफ्टिंग सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 14 नवंबर से राफ्टिंग का प्रशिक्षण शुरू होगा और मेला समापन तक यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों ने राफ्टिंग की थी। महाकाली में इस सीजन में राफ्टिंग आसानी से हो जाती है। नदी का जलस्तर राफ्टिंग के लिए बेहद अनुकूल रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि राफ्टिंग के लिए पंजीकरण करा लें। युवाओं को प्रशिक्षण में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
रात 11 बजे तक चलेंगी टैक्सियां
जौलजीबी मेले के दौरान टैक्सियों का संचालन रात 11 बजे तक होगा, ताकि मेला देखने को आने वाले लोग अपने घरों को जा सकें। हर टैक्सी में किराया सूची लगाई जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। वाहन चालकों की चेकिंग के लिए मेले के दौरान पुलिस दो अल्कोमीटर रखेगी और लगातार चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय उत्पादों को मिलेगी वरीयता
जौलजीबी मेले में स्थानीय उत्पादों को लेकर आने वालों को वरीयता से स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय बुनकरों को भी स्टाल दिए जाएंगे। मेले में खाद्य पदार्थों की चेकिंग के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि इस बार मेला आकर्षक होगा।