फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The three-day festival's closing Muwani

पारी भिड़ा की बसंती छोरी रूमाझुम..

Mon, 14 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल/ पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल/ पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The three-day festival's closing Muwani

अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ ही मुवानी महोत्सव का समापन हो गया। आखिरी शाम स्टार नाइट में कई नामी गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। पिथौरागढ़ के प्रकाश रावत एंड पार्टी और मुनस्यारी की हिमनगरी कला केंद्र के कलाकारों ने देर तक धमाल मचाया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी हेम पंत, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने आयोजन की सराहना की और अगले साल इससे भी भव्य तरीके से महोत्सव के आयोजन में सहयोग का वचन दिया।

विज्ञापन

स्टार नाइट में गायक चंद्रप्रकाश ने ‘पारी भिड़ा की बसंती छोरी रूमाझुमा’ गीत पेश किया तो दर्शक अपनी सीटों पर ही नाचने लगे। 80 वर्षीय गायक राजकिशोर सिंह ने ‘हमें तो लूट लिया मिलके हुस्न वालों ने’ गीत में लोगों को मस्त कर दिया। सुरेश कुमार सुरीला, कमलनयन, मन्नू कन्याल, नीरज पांडे, देवेंद्र खुन्नू आदि ने भी एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। आयोजकों में इस बात की खुशी है कि कम समय में और बहुत जल्दी में की गई तैयारी के बावजूद आयोजन की काफी सराहना हुई। समापन अवसर पर पूर्व प्रमुख निर्मल लोहिया, जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, मनोज मेहता अतिथि के रूप में मौजूद थे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राम सिंह राठौर, संयोजक कैलाश राठौर, कमलदीप बिष्ट, संरक्षक जगत सिंह मेहता, संजय वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डीबी पाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन युवा कवि ललित शौर्य और केजी पंत ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed