{"_id":"6a5280e8825c502e08024b73","slug":"the-third-batch-of-kailash-mansarovar-pilgrims-will-reach-tanakpur-today-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-141596-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल आज पहुंचेगा टनकपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल आज पहुंचेगा टनकपुर
Sat, 11 Jul 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 48 सदस्यीय तीसरा दल रविवार की शाम तक दिल्ली से पर्यटक आवास गृह टनकपुर पहुंचेगा। दल में उत्तराखंड के तीन यात्री भी शामिल हैं। रात्रि प्रवास के बाद दल को सोमवार सुबह हरी झंडी दिखाकर धारचूला, पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर दूसरे वर्ष भी टनकपुर से यात्रा जारी है। अब तक दो दल आगे रवाना हो चुके हैं। केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि तीसरे दल में 31 पुरुष और 17 महिला यात्री हैं। इसमें दिल्ली के सात, गुजरात के 12, झारखंड का एक, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान के दो-दो, तमिलनाडु पांच, उत्तर प्रदेश 11, उत्तराखंड-महाराष्ट्र के तीन-तीन यात्री हैं। दल में सबसे बुजुर्ग शिवभक्त 69 वर्ष के उत्तर प्रदेश के सत्यशील सेंगर और सबसे कम उम्र के 33 वर्ष की मध्य प्रदेश की ज्योति कुमारी हैं। उत्तराखंड के तीन यात्रियों में विक्रम सिंह नेगी, आशा पुनेठा, हरीश चंद्र पुनेठा शामिल हैं। केएमवीएन की ओर से यात्रियों के स्वागत की तैयारियां दिन भर जारी रहीं। यात्रियों का स्वगत भी प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार किया जाएगा।