फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The system for distributing medicine has improved, but treatment remains incomplete without a doctor

Pithoragarh News: दवा बांटने की व्यवस्था तो सुधरी, डॉक्टर के बिना उपचार अधूरा

Mon, 26 Oct 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The system for distributing medicine has improved, but treatment remains incomplete without a doctor
चंपावत। विकासखंड चंपावत के दूरस्थ क्षेत्र स्थित गूंठगरसाड़ी, डूंगराबोरा, बिरगुल, तामली आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती से दवा वितरण की व्यवस्था में राहत मिली है लेकिन डॉक्टर की कमी के कारण मरीजों की परेशानी बरकरार है। पूर्व में बाराकोट से वैकल्पिक व्यवस्था में तैनात फार्मेसी अधिकारी सप्ताह में तीन दिन अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में चिकित्सक के अभाव में ग्रामीणों को परामर्श और उपचार के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। गूंठगरसाड़ी केंद्र पर हरीपुरा, कालूखान, बड़पास समेत आसपास की ग्रामीण बस्तियों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं। जनप्रतिनिधियों के अनुसार पिछले सप्ताह फार्मेसी अधिकारी की तैनाती के बाद दवा वितरण में सुविधा हुई है।
विज्ञापन

डॉक्टर की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए अन्य केंद्रों पर जाना पड़ता है। बीमारी या दुर्घटना के साथ ही प्रसव जैसी स्थिति में मरीजों को चिकित्सकीय उपचार और परामर्श की आवश्यकता होती है। वर्तमान में आपातकालीन समय में मरीजों को 40 किलोमीटर उपजिला अस्पताल लोहाघाट और जिला अस्पताल चंपावत तक ले जाना पड़ता है। दूरस्थ क्षेत्र और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते मरीजों व उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने केंद्र में चिकित्सक की तैनाती कर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग की है।
विज्ञापन

-------
गूंठगरसाड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पिछले सप्ताह चार फार्मेसी अधिकारी की नियुक्ति रिक्त अस्पतालों में कर दी गई है। डॉक्टर की नियुक्ति के लिए भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।-प्रकाश सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article