{"_id":"d2dfdba52086d198e1bca3596150c3a2","slug":"the-sun-had-long-jump-and-babit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज और बबीता ने लगाई लंबी कूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज और बबीता ने लगाई लंबी कूद
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड मूनाकोट के प्राथमिक, जूनियर वर्ग की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। जूनियर स्तर की लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से माध्यमिक विद्यालय सिलौनी के सूरज सौन और बालिका वर्ग से माध्यमिक विद्यालय चौपखिया की बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
झोलखेत मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता ब्लॉक समन्वयक प्राथमिक चंद्र मोहन भट्ट और ब्लॉक समन्वयक माध्यमिक अर्जुन कुमार की देखरेख में संपन्न प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में च्यौड़ के प्रियांशु चंद और बालिका वर्ग में वर्तियाकोट की भावना जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालक में च्यौड़ के प्रियांशु चंद और बालिका वर्ग में मनकटिया की दिया सौन प्रथम स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में बालक से प्राथमिक विद्यालय मानले के सुमित खड़का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पंद्रह प्राथमिक विद्यालयों के 128 और 8 जूनियर हाईस्कूलों के 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में दीपक उप्रेती, कैलाश पटियाल, विनोद चंद, चंद्र शेखर शर्मा, कवींद्र लाल, चंचल वल्दिया, भुवन जोशी, रेनु गिरी, रश्मि गहतोड़ी, सावित्री बिष्ट, गंगा महर का सहयोग रहा।
विज्ञापन