{"_id":"57e40bd14f1c1bb770a8320f","slug":"the-students-demonstrated-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/बंगापानी
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कालेज में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से मांग की कि तत्काल पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया जाए। छात्रनेता नितिन सिंह मारकना के नेतृत्व में एकत्र छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रदर्शन से पहले छात्रों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान प्रकाश सिंह, दीपक मेहता, हर्षित भट्ट, अमित रफाल आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, बेड़ीनाग में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को शहीद चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। व्यापारियों ने हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा, उपाध्यक्ष कमल खाती, कोषाध्यक्ष हेम उप्रेती, पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, विनोद पाठक, कमलेश पंत आदि मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरम में पाकिस्तान का पुतला फूंका। विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, युवा नेता ईश्वर कोरंगा, कांग्रेस नेत्री शकुंतला दताल, दान सिंह, योगेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह धामी, एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन