फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The student involved in the two-hour rock

दो घंटे तक चट्टान में फंसी रही छात्रा

Mon, 17 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 17 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
The student involved in the two-hour rock
दो घंटे तक चट्टान में फंसी रही छात्रा - फोटो : अमर उजाला
निकटवर्ती चमलेख गांव की एक युवती सोमवार दोपहर बाद गांव के पास ही जंगल में घास काटते समय गिर गई और 150 मीटर नीचे चट्टान में अटक गई। पुलिस ने करीब दो घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर युवती को सुरक्षित निकाल लिया। युवती बीए की छात्रा है। पैर में चोट आने से उसे देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चमलेख निवासी विक्रम सिंह बसेड़ा की बेटी कविता (19) सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे घास काटने के लिए जंगल गई थी। घास काटते समय उसका पांव फिसल गया और वह करीब 150 मीटर नीचे चट्टान में अटक गई। घास काटने गए परिवार के अन्य लोगों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। ग्राम प्रधान नरेंद्र बसेड़ा ने अस्कोट थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चट्टान में अटकी छात्रा को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया। शाम 5.30 बजे कविता को सुरक्षित निकाल लिया गया। कविता के पैर में चोट आई है। ग्रामीणों का कहना है इस चट्टान को हवाभेल नाम से जाना जाता है रेस्क्यू अभियान में थाना पुलिस के गणेश राम, राजेश गोस्वामी, मंदा देवी समेत गांव के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed