फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The strong performance by striking bank workers

हड़ताली बैंक कर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The strong performance by striking bank workers
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल का शुक्रवार को जिले में व्यापक असर रहा। पिथौरागढ़ जिले में हड़ताल से तीन करोड़ रुपये की क्लीयरेंस और पांच करोड़ का अन्य कारोबार ठप रहा। बैंककर्मियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और बैंकों के निजीकरण के प्रयास का कड़ा विरोध जारी रखने का एलान किया। बैंक कर्मचारी काम करने के समय का निर्धारण करने, बड़े औद्योगिक घरानों को बैंकिंग का लाइसेंस नहीं दिए जाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद हुई सभा में बैंक कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संजय पाटनी ने कहा कि सरकार और बैंक प्रबंधन यदि अपने नकारात्मक रवैये में सुधार नहीं लाते तो भविष्य में आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता करते हुए स्टेट बैंक कर्मचारी संगठन के सहायक महासचिव एसएस रावत, जोनल सचिव अर्जुन सिंह बसेड़ा ने कहा कि इन मांगों को लेकर पहले भी आंदोलन हुआ है, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। सभा में बीके जोशी, विक्रम बिष्ट, विक्रम टम्टा, रेनू सिंह, केडी भट्ट आदि ने विचार रखे। बैंकों की हड़ताल से शुक्रवार को ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अन्य नगरों और कस्बों में भी बैंकों में कामकाज ठप रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed