फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The streets of Pithoragarh are jammed

पिथौरागढ़ की सड़कों पर जाम ही जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
The streets of Pithoragarh are jammed
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर लगने वाला जाम बड़ी समस्या बन गया है। जाम के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जाजरदेवल, रई, गंगा निवास, नगर पालिका तिराहा, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा, जाखनी सहित कई हिस्सों में रुक-रुक कर जाम लगता रहा। नगर में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर में करोड़ों की लागत से पार्किंग का निर्माण किया गया है, लेकिन पार्किंग का हस्तांतरण न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। लोग मजबूरन अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क करने को मजबूर हैं। इससे नगर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर में आए दिन यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि नगर के विभिन्न हिस्सों में लग रहे जाम को खोलने में पुलिस कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed