फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The splash of cultural events at the fair Jauljibi

जौलजीबी मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Tue, 15 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 15 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
The splash of cultural events at the fair Jauljibi
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

जौलजीबी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि हरीश धामी में दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वड्डा पिथौरागढ़ के सुरेश प्रसाद सुरीला की टीम एवं कैलाश कुमार एंड पार्टी ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, असमी कार्यक्रमों की कई आकर्षक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा माता की वंदना से हुई। विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत ने सभी टीमों का मेला कमेटी के ओर से स्वागत किया और ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का सांस्कृतिक महत्व बताया। मुख्य अतिथि हरीश धामी ने मंच से ही जनता से चुनावों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि 2017 में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनी तो अगले साल जौलजीबी मेले में बॉलीवुड के कलाकारों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष डूंगर दानू, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, लीला बनंग्याल, धीरेंद्र धर्मशक्तू, दौलत पाल, राजू बर्फाल, जीवन ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बिष्ट, करण थापा, डीएन भट्ट ने किया। मेलाधिकारी राजकुमार पांडे ने कहा कि 24 नवंबर तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी मेले की बिक्री ने नहीं पकड़ी गति
जौलजीबी मेले में अब अस्थायी दुकानें तो सज गई हैं, लेकिन रुपए के संकट का असर साफ दिख रहा है। व्यापारियों ने हालांकि 500 और 1000 के नोट लेने का एलान किया है लेकिन लोग कम संख्या में खरीदारी को आ रहे हैं। मेले में सामान काफी मात्रा में आया है। तिब्बत की मंडी तकलाकोट से लाए गए जैकेट, कंबल, जूते लेकर व्यापारी पहुंच चुके हैं। मंगलवार को मेले में खरीदारी बहुत कम रही। व्यापारियों को उम्मीद है कि आगे बिक्री बढ़ेगी।


जौलजीबी संगम में आज होगा स्नान
संक्रांति बुधवार को है। जौलजीबी मेले में महाकाली और गोरी के संगम पर स्नान होगा। आमतौर पर इसी पर्व के बाद मेले में भीड़ बढ़ने लगती है। संगम में स्नान के बाद लोग प्रसिद्ध ज्वालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जौलजीबी निवासी गिरीश अवस्थी ने बताया कि संगम में स्नान का बड़ा महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed